89 वर्षीय धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे अभिनेता के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। उसी दिन उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त समेत कई दिग्गज कलाकारों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।