नेताओं और अफसरों के घरों में काम कर रहे नगर निगम के कर्मचारी, सूची हुई सार्वजनिक



देहरादून नगर निगम के चार कर्मचारी पूर्व मंत्री के आवास पर सेवारत हैं। हालांकि इन्हें फिलहाल नहीं हटाया गया है। एक कर्मचारी उच्च अधिकारी के आवास पर भी तैनात हैं। सवाल उठ रहा है क्या इन कर्मचारियों को भी हटाया जाएगा। शासन में नियुक्त एक अफसर के आवास पर एक कर्मचारी, पूर्व नगर आयुक्त के आवास पर तैनात एक कर्मचारी, शहरी विकास निदेशालय में सेवाएं दे रहे सात कर्मचारी, राजनीतिक दल के कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी के अलावा लोक निर्माण अनुभाग से 12, भूमि अनुभाग से 8, रिकॉर्ड से दो, फ्यूल स्टोर से तीन, जोनल कार्यालयों से पांच, विधि अनुभाग से दो, स्वास्थ्य से दो, कर अनुभाग से 4, वर्कशॉप से 4 और अन्य जगहों से 11 कर्मचारी हटाने का निर्णय लिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top