आईएमडी ने कल से दो जनवरी तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 30 व 31 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बन रही है। आईएमडी ने एक-दो जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले में बारिश के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक कल से चार दिन उत्तराखंड में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है। हालांकि तीन जनवरी से मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।