प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धारचूला के बरम और देहरादून के पुरकुल ट्रांसमिशन लाइन, साथ ही 32 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी भवनों में लगाए गए सोलर प्लांट्स का उद्घाटन करेंगे। अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोनों में पेयजल आपूर्ति योजनाएं चंपावत, टनकपुर, ताकुला, बाड़ेछीना, चिन्यालीसौड़ और कुलस्यारी के पॉलिटेक्निक भवनों, गंगोलीहाट, बागेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर की पंपिंग योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।साथ ही 110.03 करोड़ रुपये की दस परियोजनाओं, देहरादून और पिथौरागढ़ के बाढ़ सुरक्षा और भूस्खलन बचाव कार्यों, तथा हल्द्वानी हॉकी ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ मैदान का भी उद्घाटन करेंगे।