पुलिस ने 72 घंटे में दाखिल की चार्जशीट, बीच बाजार काट दी थी गर्दन



Gunjan Murder Case : गुंजन हत्याकांड से खलबली मची हुई है।  बता दें कि देहरादून के मन्नूगंज खुड़बुड़ा निवासी आकाश और कपड़े की दुकान में काम करने वाली गुंजन के बीच पिछले दो साल से जान   पहचान थी। उसके बाद आकाश ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इस पर गुंजन ने उससे बोलचाल बंद कर दी थी। बावजूद इसके आकाश गुंजन को आए दिन परेशान करते रहता था। बीते 31 जनवरी को गुंजन ने पुलिस में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे बौखलाए आकाश ने दो फरवरी को बीच बाजार पाटल से गुंजन की गर्दन काट दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड से लोगों में आक्रोश छाया हुआ है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। मामले में जांच के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फॉरेंसिक टीम के जरिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़, वारदात के वक्त पहने गए कपड़े, जूते और हेलमेट बरामद कर लिए हैं। इन पर मृतक का खून लगा था। इन सभी को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने घटना के तीन दिन  के भीतर ही गुंजन हत्याकांड की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top