
आईएमडी ने आज उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुदप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और 33 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का भी अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 18 मार्च से बारिश का दौर तेज हो सकता है। आईएमडी के अनुसार 18 से 23 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। कल के लिए यलो जबकि 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। आने वाले दिनों में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाले तेज अंधड़ चलने का भी खतरा रहेगा। आईएमडी ने 20 मार्च के लिए पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि, तूफान और आकाशीय बिजली कड़कने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।