CBI ने शुक्रवार को बताया कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से 13 नवंबर को UAE से भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का सफलतापूर्वक समन्वय किया गया है। CBI के मुताबिक, जगदीश पुनेठा के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच वह UAE भाग गया। CBI ने उसका पता लगाने और पकड़ने के लिए UAE अधिकारियों के साथ समन्वय किया।