भाजपा 2027 विस चुनाव में बुजुर्ग प्रत्याशियों पर भी खेलेगी दांव, मंत्रियों की नहीं बदलेंगी सीटें



Assembly Elections 2027 : भाजपा ने 2027 विधान सभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर ली है। उत्तराखंड में भाजपा की सात सीटों पर 70 की उम्र पार कर चुके विधायकों के टिकट पर सभी की निगाहें हैं। बता दें कि साल 2027 में कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रायपुर विधाय उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा और रानगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट 70 साल की उम्र पार कर जाएंगे बताया जा रहा है कि कुछ उम्रदराज विधायक अपने बेटे या परिवार के अन्य सदस्यों के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा बुजुर्ग विधायकों की मजबूत पकड़ और उनके अनुभव को भुनाने का प्रयास करना चाहती है। जिताऊ चेहरों के स्थान पर उनके परिजनों को टिकट देने से पार्टी दूरी बना रही है। इन दिनों भाजपा का पार्टी स्तर पर प्रदेश भर में सर्वे चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही भाजपा टिकट वितरण की स्थिति स्पष्ट करेगी। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पार्टी में टिकटों का निर्धारण केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है। हमारा काम हर सीट पर ऐसे चेहरों की तलाश करना है जिनके जीतने की सर्वाधिक संभावना है। कहा कि पार्टी ने 2027 के चुनावों में जीत का लक्ष्य रखा है और उसी के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top