Road Accident:शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। ये दर्दनाक हादसा उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रातीघाट के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक निवासी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा (50), राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हवालबाग ब्लॉक के महामंत्री सुरेंद्र भंडारी और मनोज कुमार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। देर रात उनकी एक्यूवी कार अनियंत्रित होकर रातीघाट के पास 60 मीटर नीचे नदी में समा गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुष्कर भैसोड़ा, संजय बिष्ट और सुरेंद्र भंडारी दम तोड़ चुके थे। घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपाचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।