भूकंप के झटकों से डोल उठी धरती, मच गई अफरा-तफरी, घरों से बाहर भागे लोग | Patrika News


भूकंप के झटकों से थराली में एक बार फिर से दहशत फैल गई है। बता दें कि इसी साल पांच अगस्त को थराली में भीषण आपदा आई थी। तब थराली में भयानक सैलाब से पूरा इलाका जमींदोज हो गया था। तमाम घर, होटल, रेस्टोरेंट आदि मलबे में दफन हो गए थे। उस आपदा में दर्जनों लोग मारे गए थे। उस आपदा में तमाम लोग लापता भी हो गए थे। अभी भी थराली आपदा का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया है। कई लोग अभी भी मलबे में दफन हैं। इसी बीच आज आपदा प्रभावित थराली को भूकंप ने सहमा कर रख दिया है। हालांकि इस भूकंप का केंद्र बागेश्वर था। भूकंप से दोनों जिलों में बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top