मंगेतर की मौत के बाद बिन ब्याही मां ने नवजात को थैले में डाल छत पर छोड़ा, खुलासे से लोग हैरान



थैले में नवजात मिलने से हड़कंप मच गया था। बसंत विहार थाने के एसएसआई दुर्गेश कोठियाल के मुताबिक नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी मां सोमवार को पुलिस को मिल गई थी। युवती और उसके परिजन बच्चे को ले जाने के लिए तैयार हैं। उन्हें बच्चा सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि नवजात की हालत सामान्य है। पुलिस के माध्यम से परिजन अस्पताल आ गए हैं, जल्द बच्चा डिस्चार्ज होगा। फिलहाल डाक्टर निगरानी कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top