Crime News : शिक्षक नेता की करतूत पूरे राज्य में चर्चाओं का विषय बन गई है। आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। ये मामला उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक का है। यहां के एक प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका के मुताबिक उन्हें बीते चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में कई बार बीईओ दफ्तर जा चुकी हैं, लेकिन समस्य हल नहीं हो पा रही है। समायोजन के नाम पर उन्हें दूरस्थ स्कूल भेज दिया गया,जहां सिर्फ दो छात्र हैं। तमाम कोशिशों के बाद वह पुराने स्कूल लौट सकीं। इस बीच ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल ने उन्हें काफी परेशान किया। रोशन लाल ने शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला। वहीं , दूसरी ओर रोशन लाल का कहना है कि उन्होंने शिक्षिका को मकान बनवाने के लिए 80 हजार रुपये दिए थे। अब जब रकम वापस मांगी तो शिक्षिका उन पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। कहा कि शिक्षिका के वेतन को लेकर भी बीईओ कार्यालय में बात की थी।