चमोली के नारायणबगड़ में महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी का घर गांव से दूर होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी भनक नहीं लग पाई है। बीते 24 नवंबर को आरोपी महावीर देवली की अपनी पत्नी के साथ मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इसी बात को लेकर उसने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई और शव को कहीं दूर ले जाकर दफन कर दिया। बेटे के घर लौटने के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ तो लोग दंग रह गए।