
YouTuber Anurag Doval News: देहरादून के मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके लेटेस्ट वीडियो ने लोगों को बहुत परेशान कर दिया है। अनुराग के यूट्यूब चैनल पर करीब 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने हाल ही में एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी, परिवार के झगड़ों और पत्नी के छोड़कर जाने की पूरी कहानी बताई।