
दीपक कुमार को धमकी देने के मामले की घटना को जमीयत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने बेहद दुर्भाग्यापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इंसानियत की रक्षा करने वाले दीपक कुमार को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार और कोटद्वार से पहुंचे लोगों ने दीपक के जिम में भी तोड़फोड़ की थी, जोकि गंभीर मामला है। ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने डीजीपी से इस प्रकरण की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।