
मौसम आने वाले दिनों में उग्र रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग ने आज से 13 मार्च तक राज्य के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 14 मार्च से मौसम और भी विकराल रूप दिखा सकता है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में बारिश हो सकती है। 15 मार्च को पहाड़ के सभी जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। इस दिन यूएस नगर और हरिद्वार जिले में हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं 16 मार्च को हरिद्वार और यूएस नगर छोड़ राज्य के शेष सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है। 15 मार्च से राज्य में 3500 मीटर ऊंचाई तक बर्फबारी की संभावना बन रही है।