युवक की हत्या के बाद चश्मदीद को भी करना चाहता था खत्म, भागकर बचाई जान


नितिन हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। कमल ने पुलिस को बताया कि उसने जैसे ही घर की बेल बजाई तो पार्षद बाहर आए। पास ही उनका बेटा भी खड़ा था। मैंने उन्हें हाथ भी जोड़े, लेकिन पार्षद अमित बिष्ट ने बिना कुछ सुने ही फायर झोंक दिया। इसके बाद दूसरी गोली नितिन की पीठ पर मारी। इससे नितिन पास ही एक गड्ढे में गिर गया। मैंने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया। कमल के अनुसार, इसके बाद वे लोग हथियार लेकर मेरे पीछे आए तो मैं जान बचाकर सीधे अपने घर को भागा। रात में ही मैंने फोन पर विपिन के बारे में जानकारी जुटाई तो उसके सही होने की जानकारी मिली। सुबह नितिन की मौत का पता चलने पर कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। घटना से कमल दहशत में है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top