रात 10 बजे जारी हुआ संशोधित आदेश, अब कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश


Revised Order:आज घोषित अवकाश रद कर दिया गया है। दरअसल, गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस को लेकर पूर्व में 24 नवंबर यानी आज अवकाश घोषित किया गया था। उत्तराखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों ने कल ही अभिभावकों को आज अवकाश होने की जानकारी दे दी थी। साथ ही आज शासकीय, अर्द्ध शासकीय, न्यायालयों सहित जिलों के सभी दफ्तरों में भी अवकाश घोषित किया गया था। इसी को देखते हुए खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों ने होलीडे प्लान किया था। बकायदा तमाम कर्मचारी चतुर्थ शनिवार, रविवार और सोमवार को अवकाश मानकर टूर पर भी चले गए थे। कई कर्मचारी तीन दिन के अवकाश के चलते गांवों और अन्य इलाकों में रिश्तेदारों की शादी अटैंड करने के लिए भी चले गए थे। इसी बीच रविवार रात करीब सवा दस बजे शासन से संशोधित अवकाश जारी होते ही लोग चौंक पड़े। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने सार्वजनिक अवकाश का संशोधित आदेश जारी किया। नए आदेश के मुताबिक उत्तराखंड में गुरु तेगबहादुर शहादत दिवस का अवकाश सोमवार के स्थान पर मंगलवार कर दिया गया है। यह अवकाश शासकीय, अर्ध-शासकीय कार्यालयों, न्यायालयों और जिलों के सभी कार्यालयों पर लागू रहेगा। आदेश में सभी विभागों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस संशोधित अधिसूचना का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top