
जहरीला पदार्थ पीने से ढिल्लू राणा और मलकीत की मौत से हर कोई सदमे में है। सूत्रों के अनुसार, जिस कमरे में तीनों शराब पी रहे थे, वहां पानी की बोतल की जगह जहरीले पदार्थ की बोतल मिली है। उससे ऐसी दुर्गंध उठ रही थी, जैसी तीनों के शरीर से उठ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने चालाकी से पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ तो नहीं डाल दिया। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। घटना के बाद आबकारी विभाग ने शराब के ठेके पर पहुंचकर पूछताछ भी की। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी शराब के साथ जहरीला पदार्थ कैसे पहुंचा। लोग इसे बड़ी साजिश भी मान रहे हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद पूरी सच्चाई उजागर हो पाएगी।