असली सोने के जेवरात चोरी होने से पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है।चौकी प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट के मुताबिक, सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि पीरूमदारा क्षेत्र के कई बंद घरों में हालिया दिनों में चोर सेंध लगा चुके हैं। नए चौकी प्रभारी के पदभार ग्रहण करते ही एक और चोरी की घटना हो गई है। चोरों का इतना दुस्साहस कि वह इस घर के फ्रीज में रखी मिठाइयां भी चट गए।