
नवरात्र के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पलटन बाजार स्थित मां कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल तथा समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए मां कालिका से आशीर्वाद प्राप्त किया।