वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “CM रेवंत रेड्डी तोते की तरह बोलते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान मुस्लिम महिलाओं का अपमान और उनके अधिकारों का हनन सर्वविदित है।” उन्होंने कांग्रेस पर शुरू से ही मुस्लिमों का हक छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ BJP ही एक ऐसी पार्टी है जो मुस्लिमों को हक दिलाने का काम कर रही है।