सीएम सहित तमाम नेता दिल्ली में डटे, मंत्रिमंडल  विस्तार की अटकलें तेज, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें



Speculations About Cabinet Expansion :  सीएम सहित तमाम नेताओं के दिल्ली दौरे को देखते हुए राज्य में मंत्रिमंडल  विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। उत्तराखंड के विधायकों की दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकातों ने बीते अगस्त से चल रही, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को फिर हवा दे दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार-संगठन के अधिकांश बड़े नेता दिल्ली में डेरा हुए हैं। इस बीच, सोमवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सल्ट विधायक महेश जीना और पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री से भेंट की। इन सभी ने सीएम के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पेज पर इन मुलाकातों के फोटो अपलोड होते ही उत्तराखंड के सियासी माहौल में गरमी आ गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने बीते अगस्त में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। उसके बाद ये मामला बार-बार अटकता रहा। माना जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर निर्णय ले सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top