High Alert: वनभूलपुरा में रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से काबिज करीब 50 हजार लोगों के भविष्य का फैसला कल सुप्रीम कोर्ट में होना है। बता दें कि उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा में रेलवे की 30 हेक्टेयर भूमि पर करीब 5500 मकान अवैध तरीके से बने हुए हैं। इसमें करीब 50 हजार लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। उत्तराखंड हाईकोर्ट अतिक्रमण को हटाने के आदेश जारी कर चुका है। हाईकोर्ट के आदेश को दूसरे पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट में ये मामला लंबे समय से चल रहा था। कुछ दिन पूर्व ही इस मामले में फैसला आना था, जोकि 10 दिसंबर तक के लिए स्थगित हो गया था। अब कल सुप्रीम कोर्ट में वनभूलपुरा के अतिक्रमण के मामले में फैसला आना है। इसे लेकर पूरे हल्द्वानी शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आज पुलिस ब्रीफिंग के बाद वनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकालकर लोगों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की गई। पूरे शहर में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
Source link