जानकारी के मुताबिक, सोनीपत निवासी विशाल अपने परिवार के साथ हरिद्वार आया था। गंगा स्नान के बाद वह दीनदयाल पार्किंग में पहुंचा, जहां पार्किंग शुल्क को लेकर उसकी वहां तैनात कर्मचारी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के दौरान आरोप है कि कार चालक ने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे पार्किंग कर्मी उसकी चपेट में आ गया।