हर की पैड़ी में गैर हिंदुओं की नो एंट्री, जगह-जगह लगाए बोर्ड, ड्रोन उड़ाने और रीलबाजी पर भी बैन


Haridwar News : हरिद्वार में हर की पैड़ी में गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध हो गया है। इसके लिए हर की पैड़ी में जगह-जगह बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। बोर्डों में साफ तौर पर लिखा गया है कि इन स्थानों पर अहिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने के लिए हर की पैड़ी व मालवीय द्वीप पर ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि हिंदू धर्मावलंबी लंबे समय से गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग उठा रहे हैं। नगर निगम के बायलॉज के अनुसार भी गंगा के कुछ घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रावधान है। इधर, बीते दिनों हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग खुद को दुबई का बताते हुए हरिद्वार में रील बना रहे थे। उन लोगों ने पहनावा भी दुबई के शेखों की तरह पहना हुआ था। सोशल मीडिया में वह पोस्ट वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था। घटना से तीर्थ पुरोहित भी गुस्से में आ गए थे। इसी को देखते हुए अब हर की पैड़ी आदि पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे संबंधित बोर्ड भी जगह-जगह चस्पा कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top