
सीएम पुष्कर सिंह धामी नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पर कल होली मनाई। सीएम ने सपरिवार मौजूद होल्यारों का स्वागत कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने हिंदी, कुमाऊंनी, थारू और बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना। सीएम ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव व पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।