13 जनवरी तक घने कोहरे और पहाड़ों में पाले का यलो अलर्ट जारी


Severe Cold Alert : मौसम उग्र रूप दिखा सकता है। पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके कारण उत्तराखंड के मैदानी जिले घने कोहरे के आगोश में खोए हुए हैं। राज्य के हरिद्वार, यूएस नगर, चम्पावत, पौड़ी, नैनीताल और देहरादून के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। इससे हाड़तोड़ ठंड पड़ रही है। लोग गली-चौबारों में अलाव सेंककर सर्दी से राहत पाने में जुटे हुए हैं। राज्य में पर्वतीय इलाकों का हाल और भी खराब है। चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग आदि जिलों में कई स्थानों पर जमकर पाला गिर रहा है। इससे ठंड और भी बढ़ गई है। राज्य में पिछले तीन माह से बारिश नहीं होने से सूखी ठंड पड़ रही है। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्राकृतिक स्रोतों का जल स्तर भी लगातार गिर रहा है। लोग सूखी ठंड से बेहाल हैं। इधर, मौसम विभाग ने आज यूएस नगर, हरिद्वार, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और देहरादून के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक आज यूएस नगर जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस हो सकता है। आज राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने का भी अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने राज्य के छह मैदानी जिलों में आगामी 13 जनवरी तक घने कोहरे और पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 15 जनवरी तक बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top