Effect Of Inflation:बिजली की दरों में जल्द ही बढ़ोत्तरी होने वाली है। बोर्ड बैठक में बिजली बिलों में 16.23% की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। अब जल्द ही इस प्रस्ताव को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) को भेजा जाएगा। हालांकि अंतिम दरें आयोग ही तय करेगा। गुरुवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा दरों से 10078.47 करोड़ रुपये का राजस्व ही मिल सकेगा, जबकि जरूरत 11422.37 करोड़ रुपये की है। लिहाजा बिजली दरों में 16.23% बढ़ोत्तरी जरूरी है। बता दें कि ऊर्जा निगम की ओर से 2003 से यूपी के समय की ट्रांसफर स्कीम का खर्चा भी बिजली दरों में जोड़ने की मांग की जाती रही है। यूपीसीएल को सरकार को 5000 करोड़ से अधिक का राजस्व देना है, लेकिन वह इस स्थिति में नहीं है। ऐसे में इस पैसे को ट्रांसफर स्कीम के 5900.01 करोड़ से समायोजित कर लिया जाए। ऐसा हुआ तो बिजली दरों में करीब 48% बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि फिलहाल 16.23 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव ही पास हुआ है। इधर, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के मुताबिक, नियामक आयोग की मंजूरी के बाद ही नई दरें लागू होंगी।
Source link