
इस परियोजना से शहरवासियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी वहीं, एलिवेटेड रोड के दोनों ओर स्थित व्यापार पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मोहकमपुर से आईएसबीटी तक सड़क के दोनों ओर कई बड़े होटल, कॉम्प्लेक्स, अस्पताल और शॉपिंग मॉल स्थित हैं। इनके भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। इधर प्रोजेक्ट निदेशक के मुताबिक आईएसबीटी से मोहकमपुर तक फोरलेन एलिवेटेड सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है। परियोजना की लंबाई साढ़े बारह किमी है। अभी शुरुआती चरण में लागत 1700 करोड़ आंकी गई है। जल्द ही डीपीआर तैयार सरकार को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।