18 मिनट में 40 तोला सोना लूटकर हवा हो गए


Robbery : नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को भी चौंका दिया है। ये घटना देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मेहूंवाला के समृद्ध परिवार शराफत अली के घर पर घटी है। घटना के वक्त वह शराफत चाचा की दुकान पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी रुबिना, सास सबिना, तीन छोटे बच्चे और पड़ोस में रहने वाली नेहा मौजूद थीं। उसी दौरान नकाबपोश चार बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया था। फिल्मी स्टाइल में घर पर घुसे बदमाशों ने शराफत के परिवारजनों को असलहों के बल पर बंधक बना लिया था। उसके बाद बदमाशों ने इस घर से एक लाख की नगदी और करीब 50 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। यहां तक की बदमाशों ने महिलाओं के पहने हुए जेवरात भी उतरवा लिए। बदमाशों ने 18 मिनट के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सहमी पत्नी ने शराफत को फोन किया उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस और एसओजी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top