Major Changes In The Bureaucracy : सरकार ने आज ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एक ही झटके में आज 19 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। तबादला हुए आईएएस अफसरों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव शैलेश बगौली का नाम भी शामिल है, जिनसे सचिव पेयजल का जिम्मा वापस ले लिया गया है। सरकार के निर्देश पर शासन ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव आवास और मुख्य प्रशासक उत्तराखंड का जिम्मा वापस ले लिया है। सचिन कुर्वे को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, वित्त सचिव दिलीप जावलकर को निदेशक ऑडिट से हटा दिया गया है। पशुपालन सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव सहकारिता, डॉ आर राजेश से सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव सचिवालय प्रशासन, विनोद कुमार से सचिव सामान्य प्रशासन परियोजना निदेशक का जिम्मा वापस ले लिया गया है। रणवीर सिंह चौहान से राज्य संपत्ति आयुक्त-खाद्य, डॉ. अहमद इकबाल से अपर सचिव वित्त ऊर्जा विभाग का पद वापस ले लिया गया है। रंजना राजगुरु से अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा, आनंद स्वरूप से अपर सचिव आपदा प्रबंधन, देव कृष्ण तिवारी से अपर सचिव सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्योग कार्यपालक की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उमेश नारायण पांडेय से अपर सचिव उद्योग निदेशक जबकि आईएएस राजेंद्र कुमार को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।