2027 विस चुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सहमति पर बांटेगी टिकट, संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव



Congress’s Strategy : कांग्रेस 2027 विस चुनाव के लिए बड़ी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में विस चुनाव के टिकट के लिए जिलाध्यक्षों की सहमति लेगी। इसके लिए पार्टी संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अगले साल होने वाले चुनाव में उत्तराखंड में विधायकों के टिकट के लिए प्रत्याशी चयन में सभी 27 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों को वीटो पावर देने का निर्णय लिया गया है। किसी भी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी फाइनल करने से पूर्व जिलाध्यक्ष की सहमति अनिवार्य होगी। आला कमान आपने स्तर से टिकट फाइनल नहीं करेगा। ये निर्णय कुरुक्षेत्र में हुए संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में लिया गया। कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन राव ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अब टिकट वितरण में नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और संबंधित जिलाध्यक्ष की संयुक्त सहमति जरूरी अनिवार्य होगी। हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के मुताबिक जिलाध्यक्ष की असहमति की स्थिति में टिकट वितरण पर पुनर्विचार किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top