Sensational Revelation:प्रेम प्रसंग के चलते 22 साल का एक युवक 40 साल की शादीशुदा महिला को भगा ले गया। ये सनसनीखेज घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में घटी है। यहां के एक गांव की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर सौंप 40 साल की बहु की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदा महिला दो बच्चों की मां थी। उसका एक जवान बेटा भी है। उसका पति शहर में नौकरी करता है। वह महिला बीते 12 सितंबर से लापता चल रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि उस महिला का बागेश्वर जिले के कपकोट के किसमिला निवासी 22 साल के विजय प्रसाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम से हुई थी। इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी। उन दोनों ने संग जीने मरने की कस्में खा ली थी। शादी का वायदा कर विजय प्रेमिका को भगाकर घर ले गया था। महिला की उम्र अधिक होने के कारण विजय के परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। बावजूद वह दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। आरोप है कि विजय प्रसाद के परिजनों ने षड्यंत्र के तहत 16 सितंबर को नाचनी में महिला की नदी में फेंक हत्या कर दी थी। पुलिस ने विजय प्रसाद, उसके पिता रमेश राम, ताऊ हरीश राम ओर बलवंत राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर नदी के पास से मृतका का बैग, तस्वीर, स्वेटर और दुपट्टा आदि बरामद कर लिया गया है।