गैंगस्टर विनय त्यागी पश्चिमी यूपी में अपराध जगत का बड़ा नाम था। हत्या, लूट और रंगदारी समेत तमाम अपराध विनय त्यागी के नाम पर दर्ज हैं। इससे साफ जाहिर है कि उसकी दुश्मनी भी काफी रही होगी, लेकिन कुख्यात विनय त्यागी पर जेल से पेशी पर ले जाते समय हुए हमले और उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस एक तरह से पूरा खुलासा कर चुकी है। शूटर भी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, लेकिन जानकारों की माने तो कुख्यात विनय त्यागी की हत्या का मामला जैसे दिख रहा है, वैसा है नहीं। करोड़ों रुपये की एक बेनामी संपत्ति के दस्तावेजों से जोड़कर इस मामले को देखा जा रहा है। पूरा मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ा बताया जा रहा है।