9, 10 और 11 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी, ठंड में होगी बढ़ोत्तरी



Rain Alert : मौसम इन दिनों विचित्र रूप दिखा रहा है। आज भी अधिकांश इलाकों में गुनगुनी धूप खिली हुई है। कल देहरादून सहित अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिलने से लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली थी। धूप के चलते देहरादून में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक का उछाल आया और यह 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा। आईएमडी ने आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के अलावा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में आज छिछले से मध्यम कोहरे की संभावना है। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, सात और आठ फरवरी को भी समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से राज्य में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे 9,10 और 11 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार बन रहे हैं। साथ ही इन तीन दिन राज्य में 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों तक बर्फबारी की भी संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top