Weather:मौसम दिखाने लगा तेवर, जमने लगे नदी-नाले, सड़कों पर बिछी पाले की चादर, ठंड से थर्राए लोग   | Patrika News


उत्तराखंड में मौसम लगातार तल्खी दिखा रहा है। यहां के पर्वतीय इलाकों में पिछले एक सप्ताह से खूब पाला गिर रहा है। आईएमडी ने सुबह के समय कई इलाकों में अब कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान जारी किया है। आज उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे यहां पर ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना है। हालांकि आईएमडी ने 20, 21,22,23,24,25और 26 नवंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक कमी आने का भी अलर्ट जारी किया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में राज्य में ठंड में और बढ़ोत्तरी होने वाली है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top