हल्दी-मेहंदी लगाकर शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार, आज साली संग ब्याह रचाएगा दूल्हा


Bride Absconding:शादी से ठीक एक दिन पहले एक दुल्हन फरार हो गई। ये मामला उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के एक गांव की करीब 25 वर्षीय युवती का विवाह जिले के ही एक युवक के साथ होना तय हुआ था। दोनों की आज यानी शनिवार को शादी होनी थी। इससे पहले शुक्रवार को वर-वधू पक्ष वालों ने विधिपूर्वक गणेश पूजन भी कर लिया था। शुक्रवार को ही दुल्हन को हल्दी भी लग चुकी थी। शाम को मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन घर से गायब हो गई। इससे शादी में पहुंचे मेहमानों और दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया। तमाम जगह खोजबीन के बाद भी दुल्हन का सुराग नहीं लगने पर उन्होंने दूल्हा पक्ष को घटना की जानकार दी तो खलबली मच गई। उसके बाद दुल्हन पक्ष के गणमान्य लोगों ने वर पक्ष के सामने अपनी छोटी बेटी की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि पूर्व निर्धारित लग्नानुसार ही दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई जाएगी। आज दोनों की शादी कराई जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top