नमक में रेत की मिलावट से हड़कंप, जहर के खेल पर सरकार का कड़ा प्रहार, सप्लाई रोकी


बीते महीने सरकारी नमक में रेत मिले होने का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। इससे शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद लोग कंपनी की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा करने लगे थे। इसी को देखते हुए सरकारी नमक के सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजे गए थे। बीते दिनों लैब में इस बात की पुष्टि हो गई थी कि सरकारी नमक में रेत की मिलावट की गई है। इधर, इस मामले में उत्तराखंड की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि राज्य में नमक की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। संबंधित कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top