दूसरा युवक राजपुरा इलाके से उठाया गया है। उसके बारे में शुरुआती जानकारी है कि वह हिंदू समुदाय से है। और इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। हालांकि, उसके बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है।
NIA की कार्रवाई के बाद बनभूलपुरा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मस्जिद के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में वाहनों की सख्ती से चेकिंग हो रही है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने।