Amendment In Excise Policy:शराब शौकीनों को सरकार जल्द ही जोर का झटका देने जा रही है। उत्तराखंड में स्वदेशी ओर विदेश से आयातित शराब के दाम में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। उत्तराखंड में सरकार ने आबकारी नीति 2025-26 में बड़ा संशोधन करते हुए उत्पाद शुल्क में 12 प्रतिशत वैट लागू करने का निर्णय लिया है। यानी की 15 दिसंबर से उत्तराखंड में शराब के दाम बढ़ जाएंगे। उसके बाद राज्य में शराब की कीमतों में 40 से लेकर सौ रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इधर, आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के मुताबिक, जीओ मिलने के बाद संशोधित दरों को लागू करने के लिए टाइम-लाइन तय कर दी गई है। आबकारी आयुक्त के मुताबिक इसके लिए विभाग को अनुरोध भी मिला था कि उन्हें एक हफ्ते का समय दिया जाए, जिसके तहत नई दरों को लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। भीषण ठंड के बीच अब दिसंबर में शराब शौकीनों की जेब भी ठंडी होगी। सरकार के इस फैसले से मदिरा प्रेमियों को जोर का झटका लगा है। वित्तीय वर्ष के बीच में पहली बार शराब के दाम बढ़ने से मदिरा प्रेमी हैरान भी हैं।