दर्दनाक हादसे से कोहराम मचा हुआ है। हादसे में दूल्हे के जीजा प्रकाश चंद्र उनियाल, प्रकाश के छोटे भाई केवल चंद्र उनियाल, सुरेश चंद्र नौटियाल, दूल्हे की बहन भावना चौबे और दूल्हे के छह वर्षीय भांजे प्रियांशु चौबे की मौत हो गई। इस हादसे में बोलेरो चालक देवीदत्त पांडे, धीरज उनियाल, राजेश जोशी, चेतन चौबे और भाष्कर पंडा घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। दूल्हे के भाई पंकज पंडा ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया है। दूल्हे के भाई का आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था