गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में दिल्ली के चार पर्यटकों की पहचान सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार के रूप में हुई। हादसे में जान गंवाने वाले 20 क्लब कर्मचारियों में उत्तराखंड के पांच, नेपाल के चार, झारखंड-असम के तीन-तीन, महाराष्ट्र-उत्तर प्रदेश के दो-दो और पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति शामिल है। मरने वालों में उत्तराखंड के सतीश सिंह, सुरेंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह शामिल हैं। ये नाइट क्लब में नौकरी करते थे। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।