1700 करोड़ से संवरेंगी 184 ग्रामीण सड़कें, बजट मंजूर, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत


Central Government’s Gift:184 सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड की इन सड़कों के लिए मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कल केंद्रीय मंत्री चौहान से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न प्रस्ताव सौंपे थे। इनमें पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण का मुद्दे भी इसमें शामिल थे। सीएम धामी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। राज्य के करीब 90 प्रतिशत किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी के हैं। यहां फसलों को जंगली जानवरों से होने वाली क्षति एक गंभीर चुनौती है। सीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत खेतों की घेरबाड़ के कार्यों को शामिल करने के लिए केंद्र का आभार जताया। सीएम धामी ने आग्रह किया कि किसानों की सुरक्षा और उत्पादन में वृद्धि के लिए अगले पांच साल तक राज्य को 200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का बजट अलग से दिया जाए, जिससे घेरबाड़ कर खेतों को वन्यजीवों से सुरक्षित किया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top