Cabinet Decision:जमीन को अकृषि में तब्दील किए बगैर लोग रिजॉर्ट आदि आसानी से बना सकेंगे। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को कैबिनेट में हुए आवास, ऊर्जा और नियोजन विभाग के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सचिव के मुताबिक अभी तक कृषि भूमि पर सिर्फ ईको रिजॉर्ट ही बनाए जा सकते थे। अब रिजॉर्ट भी बनाए जा सकेंगे। बताया कि रिजॉर्ट के लिए सड़क की चौड़ाई भी घटा दी गई है। मैदान में 12 मीटर से घटाकर नौ मीटर और पहाड़ों पर नौ से घटाकर छह मीटर कर दी गई है। इस प्रस्ताव के पास होने से उत्तराखंड में पर्यटन व्यवसाय काफी बढ़ेगा, लेकिन खेती-बाड़ी कम होते जाएगी। हालांकि यहां पर जंगली जानवरों के आतंक के कारण किसानों का खेती बाड़ी से लगातार मोह भंग हो रहा है। बंदर, लंगूर और जंगली सुअर फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा रहे हैं।