General Upendra Dwivedi’s Latest Statement:भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने आईएमए में शनिवार को पीओपी के बाद युवा अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा अधिकारी ऐसे समय में सेना में प्रवेश कर रहे हैं, जब सुरक्षा चुनौतियां जटिल, बहुआयामी और तेजी से बदलने वाली हैं। कहा कि भविष्य के युद्ध, जमीन से ज्यादा तकनीकी रूप से लड़े जाएंगे। कहा कि आज का वैश्विक और क्षेत्रीय परिदृश्य लगातार अस्थिरता से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बदलते युद्ध के स्वरूप ने सेना के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे माहौल में अधिकारियों को केवल पारंपरिक युद्ध कौशल में ही नहीं, बल्कि तेजी से निर्णय लेने, परिस्थितियों के अनुरूप ढलने और सीमित संसाधनों में नेतृत्व क्षमता भी विकसित करनी होगी।