टिहरी हादसे में दिल्ली और यूपी निवासी पांच पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों में चालक रोहित राघव पुत्र ओम राघव निवासी ककड़डूमा दिल्ली, भाष्कर कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी साहिबाबाद दिल्ली, आशीष पुत्र श्यामू निवासी गाजियाबाद, विकास कुमार निवासी साहिबाबाद, सोहिल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। चालक ने पुलिस को बताया कि उसे पर्वतीय इलाकों मे वाहन चलाने का अनुभव नहीं है। वह पहली बार पहाड़ों पर वाहन चला रहा था। इसी के चलते हादसा हुआ है।