42 लाख के सोने के बिस्किट-ज्वैलरी चोरियों का खुलासा: एमपी की सांसी गैंग का भी कनेक्शन, जानें कैसे की वारदात  



Sensational Revelation:42 लाख के सोने के बिस्किट और ज्वैलरी की चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ये दो घटनाएं  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में घटी थी। इन दोनों मामलों का आज एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुलासा किया। प्रेसवार्ता में एसएसपी ने बताया कि रामनगर के लखनपुर निवासी सुमन पत्नी नरेंद्र ने बीते रोज यानी 15 दिसंबर को पुलिस को तहरीर सौंपी थी। सुमन ने पुलिस को बताया कि वह आठ दिसंबर को दिल्ली गई हुई थीं। 11 दिसंबर को घर लौटने पर वहां के हालात देख दंग रह गई थी। चोरों ने उनके घर में दस्तक देकर लॉकर से सोने के दो बिस्किट, दो चूड़ियां और कड़े चोरी कर लिए थे। सुमन की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी।  एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने तमाम सीसीटीवी खंगालने और सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर आज चोरपानी की ओर रेलवे भूमि की खाली प्लाट पर  छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के दो बिस्किट और चोरी के जेवरात बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में नवदीप शर्मा निवासी पीरूमदारा और एक नाबालिग शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top