जेलों से छोड़े 477 खूंखार कैदी लापता, 49 सजायाफ्ता भी शामिल, खोजबीन को चलेगा बड़ा ऑपरेशन  


Searching For Prisoners:विभिन्न जेलों से छोड़े गए 477 बंदी और कैदी लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों से साल 2020 में हड़कंप मच गया था। सरकार ने 25 मार्च 2020 को पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। उसके बाद भी कोरोना के मामले बढ़ते गए। कोरोना संक्रमित हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। उत्तराखंड की जेलों में भी कोरोना दस्तक दे चुका था। इससे सरकार में भी हड़कंप मच गया था। उसी दौरान उत्तराखंड की जेलों से सैकड़ों की तादात में कैदियों को छोड़ दिया गया था,ताकि उनकी जान बच सके। कोरानाकला करीब डेढ़ साल बाद खत्म हो गया था। उसी दौरान छोड़े गए कैदियों को जेलों में लौटने का आदेश जारी हुए थे। उस बीच तमाम कैदी जेलों में लौटे भी। लेकिन मौके का फायदा उठाकर 477 कैदी फरार हो गए थे। इनमें हत्या, लूट, डकैती, रेप और चोरी जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे चुके कैदी भी शामिल हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई थी। इसी को देखते हुए पुलिस अब उन कैदियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाने की तैयारी में है। इधर, एडीजी (जेल) अभिनव कुमार के मुताबिक, हमने पुलिस विभाग से अनुरोध किया है कि वे क्राइम ड्राइव के तहत इनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता से लें। डीजीपी की ओर से हमारे अनुरोध पर सहमति जताई गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top