अब हार्ट, किडनी और कैंसर का भी फ्री इलाज, आयुष्मान कार्ड में 150 और बीमारियों के उपचार पैकेज जुड़ेंगे


उत्तराखंड में मौजूदा समय में 62 लाख लोगों के पास आयुष्मान कार्ड हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को पैकेज बढ़ने का लाभ मिलेगा। आयुष्मान में पांच लाख तक का कवर मिलता है। अलग-अलग बीमारियों के इलाज को भी अलग अलग पैकेज स्वीकृत किए गए हैं। केंद्र और राज्यों ने हार्ट की बीमारियों से जुड़े कई एडवांस वाल्व रिप्लेसमेंट, कैरोटिड एंजियोप्लास्टी, एडवांस स्कल बेस सर्जरी, कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन, प्रोस्टेड व कई अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज से संबधित 150 से अधिक नए पैकेज शामिल किए हैं। जल्द ये आयुष्मान में उपचार के पैकेज बढ़ जाएंगे। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top